पराली प्रबंधन को लेकर जागरूकता रथ को कलेक्टर श्री स्वप्निल…
जिले में नरवाई प्रबंधन एवं पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जागरूकता रथ रवाना किया गया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।
रथ के माध्यम से किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं उपलब्ध विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी।
नरवाई जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी जा रही है।
भोपाल में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए…
19 से 28 नवंबर तक आयोजित होगी विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026, कॉलेजों में विद्यार्थियों की सहभागिता एवं खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के निर्देश एंटी ड्रग कमेटियों के गठन और नशामुक्त परिसर बनाने पर भी दिया जोर
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में शासकीय हमीदिया महाविद्यालय में भोपाल के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई।
खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं का चहुँमुखी विकास होता है।
कृषि विज्ञान केंद्र में चना उत्पादन तकनीक पर कृषक प्रशिक्षण…
कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मृगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन) अंतर्गत चना उत्पादन तकनीक पर कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ब्रजकिशोर प्रजापति ने किसानों को गेहूं की बुवाई 25 नवंबर तक पूरी करने की सलाह दी।
डॉ. प्रजापति ने बताया कि बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम थायरम अथवा मैन्कोजेब से उपचारित करना चाहिए।