राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री विवेक कुमार के निर्देशानुसार ग्राम जैनाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में निःशुल्क यूनानी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीबन 78 हितग्राही लाभान्वित हुए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल ने बताया कि शिविर में यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एजाज अनवर द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। वहीं श्री वसीम बेग द्वारा हितग्राहियों को निःशुल्क यूनानी औषधियों का वितरण किया गया। आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सुप्रजा के 12, वायुमित्र के 8 एवं एमएसडी के 15 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शोभा बारी एवं सहायिका का सराहनीय सहयोग रहा। इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत ग्राम जैनाबाद में निःशुल्क यूनानी स्वास्थ्य शिविर आयोजित 78 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गईं निःशुल्क यूनानी औषधियां

खबरिया डेस्क, बुरहानपुर · 4 नवंबर 2026 · 2 मिनट