प्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग बुधवार 11 नवंबर को 70 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (19 वर्ष बालक वर्ग) के उद्घाटन सहित चीचली एवं गाडरवारा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग का जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 11 नवंबर को दोपहर 12 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 2:30 बजे जिले के चीचली आएंगे और यहां स्थित शासकीय आईटीआई कन्या हाई स्कूल के पीछे चीचली में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 3:45 बजे चीचली से गाडरवारा के लिए प्रस्थान करेंगे व सायं 4 बजे गाडरवारा आएंगे। यहां कृषि उपज मंडी के पीछे आउटडोर स्टेडियम के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तदुपरांत मंत्री श्री सारंग सायं 4:30 बजे रूद्र मैदान गाडरवारा में आयोजित 70 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (19 वर्ष बालक वर्ग) के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद सायं 5:45 बजे छिड़ावघाट नदी मोहल्ला गाडरवारा में स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मंत्री श्री सारंग सायं 6:15 बजे गाडरवारा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।