रायसेन जिले में रबी वर्ष 2026 हेतु पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। कृषि विभाग के उप संचालक श्री केपी भगत ने अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रबी 2026 हेतु उर्वरक लक्ष्य 146500 मैट्रिक टन है। जिले में अभी तक यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके तथा एसएसपी को मिलाकर कुल 85217 मैट्रिक टन उर्वरक प्राप्त हुई है जिसमें से किसानों को 38322 मैट्रिक टन खाद का वितरण हो गया है तथा वर्तमान में 46894 मैट्रिक टन खाद उपलब्ध है। इसमें यूरिया 14034 मैट्रिक टन, डीएपी 8470 मैट्रिक टन, एमओपी 1790 मैट्रिक टन, एनपीके 12097 मैट्रिक टन तथा एसएसपी 10503 मैट्रिक टन उपलब्ध है। जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने निरंतर खाद की रैक प्राप्त हो रही हैं। जिले में स्थित विपणन संघ केन्द्रों पर भी पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता है। विपणन संघ के होलसेल विक्रय केन्द्रों में कुल यूरिया 3431.451 मैट्रिक टन, डीएपी 1294.4 मैट्रिक टन तथा एनपीके 5403.85 मैट्रिक टन उपलब्ध है। विपणन संघ के रिटेल विक्रय केन्द्रों पर कुल यूरिया 495.91 मैट्रिक टन, डीएपी 420.55 मैट्रिक टन तथा एनपीके 1341.55 मैट्रिक टन उपलब्ध है। इनके अतिरिक्त जिले की सहकारी समितियों में भी कुल यूरिया 2667.341 मैट्रिक टन, डीएपी 1934.3 मैट्रिक टन तथा एनपीके 1625.9 मैट्रिक टन उपलब्ध है। जिले के थोक निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास यूरिया 508.455 मैट्रिक टन, डीएपी 102.3 मैट्रिक टन तथा एनपीके 60.2 मैट्रिक टन उपलब्ध है। जिले के फुटकर निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास कुल यूरिया 2324.16 मैट्रिक टन, डीएपी 362.6 मैट्रिक टन तथा एनपीके 728.95 मैट्रिक टन उपलब्ध है। एमपी एग्रो के पास यूरिया 147.87 मैट्रिक टन तथा डीएपी 148.9 मैट्रिक टन उपलब्ध है। जिले में प्राप्त होने वाली उर्वरक रैक की जानकारी देते हुए बताया कि HURL DAP की 245 मैट्रिक टन, HURL TSP की 355 मैट्रिक टन, इफको DAP की 375 मैट्रिक टन, NFL यूरिया की 705.6 मैट्रिक टन और NFL DAP की 988.025 मैट्रिक टन की रैक आगामी दिवस में प्राप्त होने की संभावना है।
जिले में रबी फसल हेतु पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है खाद जिले में वर्तमान में यूरिया 14034 मे.टन, डीएपी 8470 मे.टन तथा एनपीके 12097 मे.टन का है भण्डारण
खबरिया डेस्क, रायसेन · 9 नवंबर 2026 · 3 मिनट