कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में पराली प्रबंधन के लिए विभिन्न प्रकार की पहल की जा रही है। यह पहल कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को अपनाने, पर्यावरण संरक्षण करने तथा किसानों को पराली जलाने के विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। सहायक कृषि यंत्री श्री नवीन कुमार ने बताया कि ग्राम मऊ, जानपुरा, नसीरपुर, तलाबड़ा एवं हलगावड़ा के कृषक बंधुओं से अनुरोध है कि धान की कटाई उपरांत पराली में आग न लगाएं एवं बेलर संचालक श्री बलजीत सिंह (मोबाइल नंबर 9755925345) से संपर्क कर अपने खेत की पराली का बेलर के माध्यम से प्रबंधन करा सकते है।

इसके अतिरिक्त, ग्राम सोई, बगवाड़ा, भोगिका का तिराहा के कृषक बेलर संचालक श्री रामनरेश मीणा (मोबाइल नंबर 9893442100) अथवा बेलर संचालक श्री इरफान खान (मोबाइल नंबर 9630350333) से संपर्क कर सकते हैं। सहायक कृषि यंत्री श्योपुर श्री नवीन कुमार द्वारा किसानों से अपील की गई है कि उपरोक्त बेलर संचालकों से सम्पर्क कर अपने खेत की पराली का निशुल्क प्रबंधन करा सकते है।