केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आगामी 12 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवपुरी, कोलारस एवं पिछोर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन, राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ तथा स्थानीय कार्यक्रमों एवं जनसंवाद बैठकों में सम्मिलित होंगे।

निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 11 नवंबर की रात्रि को शिवपुरी पहुंचेंगे। यहां ठंडी सड़क, महल कॉलोनी, विजयपुरम एवं झांसी रोड पर नागरिकों से सौजन्य भेंट करने के पश्चात वे टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में रात्रि विश्राम करेंगे।

12 नवंबर को सुबह श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीन एथलेटिक्स चैंपियनशिप (अंडर-17 बालक-बालिका) तथा अंडर-18 अंतर-जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद कोलारस क्षेत्र के सेसई सड़क में स्थानीय कार्यक्रम, भदौता में विभिन्न सड़क एवं पुल कार्यों तथा सिंहराई माता मंदिर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके उपरांत रन्नौद एवं अजलेश्वर में स्थानीय कार्यक्रम तथा केलधार (कपिल मुनि आश्रम) में विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद नक्षत्र गार्डन शिवपुरी में युवा संवाद तथा इन्फ्लुएंसर्स एवं कलाकारों के साथ चर्चा करेंगे।

इसी क्रम में 13 नवंबर को सुबह रॉबर्टसन रोड पर विभिन्न कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के बाद नवीन स्थानांतरित फल मंडी का भ्रमण कर व्यापारी संघ से चर्चा करेंगे। इसके बाद ग्राम भौंती में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और पिछोर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात गणेश खेड़ा एवं खोड़ में स्थानीय कार्यक्रम, खोड़ के धाय महादेव मंदिर में दर्शन तथा मनपुरा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के पास रैन बसेरा का भूमिपूजन तथा नक्षत्र गार्डन शिवपुरी में जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों मनियर टोल टैक्स, साईंपुरा एवं चिंताहरण मंदिर के पास स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

14 नवंबर को सुबह माधव चौक पर ‘माधो महाराज जयंती कार्यक्रम’ में शामिल होने के बाद जनसंपर्क कार्यालय में जनसंपर्क करेंगे। इसके पश्चात कोलारस स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोहादेवी मंदिर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के उपरांत ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।