अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा ग्राम बरोठा में सद्भावना एवं समरसता शिविर का आयोजन किया गया। समरसता एवं सद्भावना शिविर की थीम "समरसता का दीप जलाये, अस्पृश्यता का अंधकार मिटाये" थीम पर आधारित रहा जिसमें महात्मा गांधीजी के विचारों, सभी समाज के वर्गों को समान रूप से सम्मान देना एवं उनके बीच समरसता स्थापित करने के संदेशों की गूंज से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस दौरान बताया गया कि सभी समाज के बंधु आपस में हिल-मिल कर साथ रहेंगे तभी सबका विकास होगा।
इस दौरान बताया गया कि अस्पृश्यता के भाव को मिटाना और हमारे बीच रह रहे सभी व्यक्तियों को समान भाव से देखना ही हमारी जीवन शैली में सम्मिलित होना चाहिए और यही हमारे जीवन मूल्य होना चाहिए। सभी उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा संकल्प शपथ ग्रहण की गई कि हम अपने जीवन में अस्पृश्यता के भाव को नहीं आने देंगे और पूरे प्रयासों से अस्पृश्यता का उन्मूलन करेंगे।
कार्यक्रम में श्री रायसिंह सेंधव द्वारा सद्भावना एवं समरसता स्थापित करने हेतु प्रदेश एवं केंद्रीय सरकार का धन्यवाद करते हुए इस प्रकार के समरसता आयोजन हर गाँव हर मोहल्ले में आयोजित करने हेतु आग्रह किया। आयोजन में विभिन्न समाज जन सम्मिलित हुए एवं सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने समरसता के साथ भोजन किया।
