सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी की सेवा संकल्प यात्रा पर निकले सेवायात्रियों के सीधी लोकसभा क्षेत्र में आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर धौहनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दादर में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने सेवायात्रियों के साथ भोजन किया। इसके पश्चात उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक और छोटे व्यापारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान इसी सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक दायित्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। स्वच्छता, सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छताकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

कार्यक्रम में देव कुमार सिंह चौहान, नरेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश पाण्डेय, कृष्णकांत द्विवेदी, अजय गुप्ता, लवकेश सिंह, कृष्ण लाल पयासी, रामसजीवन कचेर, सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।