कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ जिले के 94 हजार 797 किसानों को मिल रहा है। योजना के तहत साल में 6 हजार रूपये की राशि पीएम किसान सम्मान निधि में तथा 6 हजार रूपये की राशि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना प्राप्त हो रही है, इससे किसानों को वक्त जरूरत पर आर्थिक सुरक्षा मिली है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम खितरपाल निवासी किसान श्री मुन्नालाल जाटव कहते है कि सालभर में 12 हजार रूपये की राशि हम जैसे छोटी जोत वाले कृषको के लिए मायने रखती है। सरकार ने इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा दी है, जिससे कभी संकट के समय में किसान इस राशि के माध्यम से बाहर आ सके।

ग्राम मढा विकासखण्ड विजयपुर के निवासी किसान श्री गोपी का कहना है कि सालभर में 12 हजार रूपये की राशि खाद-बीज आदि जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

इस योजना के माध्यम से राशि मिलने के चलते अब उन्हें साहूकारों से खाद-बीज के लिए ब्याज पर राशि नही लेनी पडती, सबसे बडी बात यह है कि हर तीन महीने में हमें उक्त योजना के तहत किस्त प्राप्त होती रहती है, जिससे हमारा काम चलता रहता है और साल में दो बार फसले प्राप्त कर उसके विक्रय से एक मुश्त राशि मिल जाती है।

ग्राम कनापुर निवासी किसान श्री राजवीर सुमन कहते है कि इस योजना में अधिकतर किसान लाभान्वित हो रहे है। कभी किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा के चलते खराब हो जाती है तो मुआवजा मिलने तक यह राशि तात्कालीक रूप से किसानो के लिए मददगार साबित होती है। यह एक किसान हितैषी योजना है और इसमें सभी को लाभ दिया जा रहा है।

आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम पनवाडा निवासी श्री संतोष यादव भी बताते है कि योजना के तहत नियमित रूप से लाभ मिल रहा है और सबसे बडी बात यह है कि जिन लोगों के नाम खसरे में है, उन सभी को लाभ दिया जा रहा है।

इस प्रकार एक परिवार में यदि 4 लोगों के नाम जमीन दर्ज है तो खसरे के अनुसार चारो व्यक्तियों को 12-12 हजार रूपये की राशि मिलती है, इस योजना में किसानों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान किया है। इस योजना के लिए जिले के किसान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहते है कि किसानों के लिए अलग से योजना बनाकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान की गई है।