कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल के निर्देशन में श्योपुर जिले में एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूह से जुडी महिलाएं समूहों के माध्यम से बैंक सीसीएल प्राप्त कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ रही है। समूह की महिलाएं किसी न किसी तरीके से रोजगारमूलक गतिविधियों को अपनाते हुए अपने परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करने का कार्य कर रहीं है।

ऐसी ही सदस्य है श्रीमती अनीता जादौन, जो विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम पांचो की निवासी है तथा सरस्वती स्वसहायता समूह से जुडी हुई है, समूह से जुडने के बाद ही उन्होंने 5 हजार रूपये की ऋण राशि प्राप्त कर अपने घर में ही छोटी सी किराना दुकान शुरू की और व्यवसाय के गुण सीखे, धीरे-धीरे श्रीमती जादौन से समूह से ली 5 हजार रूपये की ऋण राशि को वापस कर दिया, इसके बाद 50 हजार रूपये राशि का द्वितीय ऋण प्राप्त किया और अपने किराना व्यवसाय को विस्तारित करने का कार्य किया। वर्तमान में वे किराना दुकान से 10 हजार रूपये प्रतिमाह आमदनी प्राप्त कर रहीं है और समूह का लोन भी समय-समय पर किस्त के माध्यम से चुका रहीं है। श्रीमती अनीता जादौन कहती है कि समूह से जुडने के बाद उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता मिली है तथा वे स्वयं अब 10 हजार रूपये प्रतिमाह आमदनी प्राप्त कर लेती है और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में भूमिका निभा रही है।