कलेक्टर विकास मिश्रा ने मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र पाए गए चार अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रकरणों के परीक्षण तथा आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र पाया गया।

जारी आदेश के अनुसार सिद्धार्थ सिंह बघेल पिता स्व. जनार्दन सिंह, निवासी वार्ड क्रमांक 2, बनिया कॉलोनी, सुभाष नगर, सीधी; ध्रुवेश सिंह मार्के पिता स्व. शिव बहादुर सिंह, निवासी ग्राम कोचिला, तहसील गोपद बनास, जिला सीधी तथा सत्यम सिंह पिता स्व. जगदीश सिंह, निवासी ग्राम थाना एवं तहसील जवा, जिला रीवा की नियुक्ति कार्यालय कलेक्टर (राजस्व स्थापना), जिला सीधी में की गई है।

इसी प्रकार कवि कुमार साकेत पिता स्व. भैयालाल साकेत, निवासी ग्राम ठोंगा, पोस्ट मझौली, जिला सीधी की नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सीधी के कार्यालय में की गई है।

चारों अभ्यर्थियों को सातवें वेतनमान के अंतर्गत वेतनमान 19,500–62,000 रुपये तथा प्रारंभिक मूल वेतन 19,500 रुपये, शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत महंगाई भत्ते सहित, निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान किया जाएगा। नियुक्ति अस्थाई रूप से तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए की गई है। नियुक्ति के लिए मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा तथा सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की शर्त भी निर्धारित की गई है।